
👁 75 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित मस्जिद से एटीएस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया जिससे केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जांच जारी है। देश विरोधी गतिविधियों से प्रकरण को जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
शुक्रवार की सुबह एटीएस और अन्य एजेंसियां बहादुरगढ़ क्षेत्र में पहुंची जहां उन्होंने दो संदिग्धों को मस्जिद के पास से हिरासत में लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर पूछताछ के लिए ले गई। पूछताछ फिलहाल जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















