
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर 12 दिन पहले शिवा ढाबा के पास हुई रोडरेज की घटना में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभी तक पांच आरोपियों को दबोच लिया है। जबकि मामले में ऑटो चालक नामजद आरोपी फरमान हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रोडरेज की घटना में अजीम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दक्ष पुत्र नागेंद्र उर्फ पाली निवासी ग्राम बजेड़ा खुर्द पिलखुवा जनपद हापुड़ को घटना में इस्तेमाल डंडे के साथ गिरफ्तार किया।
गुरुवार की रात मनीष सिसोदिया पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बझेड़ा खुर्द पिलखुवा को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि मनीष से पहले पुलिस ने लोकेश पुत्र कुंवरपाल, शिवम पुत्र नरेश तथा अंकित पुत्र महेश निवासीगण बझेड़ा खुर्द थाना पिलखुवा को गिरफ्तार किया था।
यह मामला 31 जुलाई का है जब अजीम पिकअप से मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रहा था। शिवा ढाबा के पास अचानक वाहन की एक ऑटो से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में ऑटो चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों का आरोप था कि फरमान के साथियों ने अजीम की पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अजीम की 4 अगस्त को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में नामजद फरमान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दक्ष को गिरफ्तार कर लिया जबकि मनीष सिसोदिया, लोकेश, शिवम, अंकित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















