
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई “पंचायत सम्मेलन – विकसित भारत @2047” एवं “ग्राम गौरव योजना” की बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में पंचायत सम्मेलन – विकसित भारत @2047 एवं ग्राम गौरव योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक “आदर्श स्थल” – जैसे पुस्तकालय, खेल का मैदान, सामुदायिक शौचालय, सोलर लाइट, डिजिटल सेवा केंद्र विकसित करने के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
पंचायत सम्मेलन में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। गांव की समस्याओं एवं समाधान पर प्रस्ताव लिए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत का आधार विकसित गांव हैं। ग्राम गौरव योजना के तहत ऐसे कार्य चुने जाएं जो गांव की पहचान बनें और आमजन को सीधा लाभ दें।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















