
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा से किसानों ने दिया देश भक्ति का परिचय
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकट के आह्वान पर गुरुवार को हापुड़ में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का परिचय दिया और उन्होंने किसानों की समस्याओं के हल तथा किसान हित में संगठन की मांगों को पूरा करने की मांग की। संगठन की युवा विंग के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हापुड़ के कोने-कोने से बड़ी तादात में किसान ट्रैक्टर लेकर ततारपुर तिराहे पर एकत्र हुए। ट्रैक्टर पर लहरा रहे तिरंगा किसी की देशभक्ति का परिचायक थे।
भारतीय किसान यूनियन टिकट की युवा विंग के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि किसान पूरी तरह देशभक्त हैं और देश पर आने वाली किसी भी तरह की आंच को किसान सहन नहीं करेगा। किसानों के प्रमुख मांग है कि एमएसपी पर गारंटी कानून बने किसानों का उत्पीड़न बंद हो और अमेरिका से हुआ समझौता किसान हित में रद्द किया जाए। किसानों की तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर ततारपुर तिराहे से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां किसानों ने मांगों के समर्थन में ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















