
तीन शिक्षिकाओं को किया निलंबित
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिलखुवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डुहरी की तीन शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। लापरवाही बरतने और आपसी विवाद के चलते शिक्षिकाओं पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि एक शिक्षिका कक्षा में छड़ी रखकर बच्चों को पढ़ा रही थी, जबकि दो अन्य शिक्षिकाओं के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बरती जा रही लापरवाही की पोल खुली।
सीडीओ के निरीक्षण के बाद उनके निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया। विभाग की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में लापरवाही के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















