
कांवड़ यात्रा के बाद अब पुलिस स्वतन्त्रता दिवस के लिए मैदान में
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):कांवड़ यात्रा के बाद अब पुलिस स्वतंत्रता दिवस को सम्पन्न कराने के मैदान में आ डटी है।पुलिस ने गश्त के साथ-साथ वाहन चैकिंग पर फोकस किया है।
15 अगस्त-2026 स्वंतत्रता दिवस के दृष्टिगत हापुड जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने बुधवार की रात पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मुख्य मार्गों आदि पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की सघन चैकिंग की।
पुलिस ने ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की और चेतावनी भी दी कि ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने पर दंड मिलेगा।
मेरठ रेंज की डीआईजी ने जनपद के सभी प्रवेश द्वार पर वाहनो की सख्त चैकिंग करने के आदेश दिए है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















