
रोड़रेज में घायल ने दम तोड़ा,एक आरोपी को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत 12 दिन पूर्व शिवा ढ़ाबा के पास हुई रोड़रेज की घटना में घायल अजीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।इस सिलसिले में पुलिस ने अजीम की मृत्यु होने के मामले में वांछित व नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,जबकि पुलिस उसके तीन अन्य साथियों की तलाश कर रही है,जिसके लिए पुलिस की तीन टीमे गठित की गई है।गिरफ्तार आरोपी थाना पिलखुआ के गांव बडौदा सिहानी का अंकित है।
दिनांक 31.07.2026 को अजीम मुरादाबाद से गाजियाबाद अपने छोटा हाथी वाहन से जा रहा था, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत शिवा ढ़ाबा के पास अजीम ने लापरवाहीपूर्वक अपने छोटा हाथी से ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। फरमान के साथियों द्वारा अजीम के साथ मारपीट की गई, जिसमें अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गढ़मुक्तेश्वर पर तत्समय एक-दूसरे के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये थे।
नोटः- दिनांक 04.08.2026 को घायल अजीम की दौराने उपचार लोकनायक अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो गई थी, घटना में नामजद फरमान (गंभीर रूप से घायल) को छोड़कर शेष नामजद 04 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें गठित कर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















