
बाबूगढ़: व्यक्ति ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी स्थित बाबा फार्म हाउस के सामने रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जिसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय रोहतास अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाबा फार्म हाउस उसके सामने बाबूगढ़ छावनी में पिछले दो वर्षों से किराए के मकान में रह रहा है जिसका किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। ऐसे में रोहताश ने बुधवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। थाना प्रभारी परवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे और रोहताश को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















