
बाबूगढ़: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग शामिल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कपिल सिंघल के नेतृत्व में नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्षता कपिल सिंहल ने की। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ अध्यक्ष राकेश बजरंगी, जिला मंत्री नरेश गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमवीर प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत, समिति अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, समिति अध्यक्ष राहुल चढ़ा, महामंत्री बाबू और मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताo की अगुवाई में सैकड़ों लोग चंडी मंदिर पर एकत्र हुए। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास आर.एस. फार्म हाउस तक पहुंची। इस दौरान बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकल गई यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों के हाथों में देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहरा रहा था।
इस अवसर पर पवन चौधरी, राधेलाल सिंगल, मनोज मुखिया, राज प्रताप, , कपिल शर्मा, देवेंद्र सैनी, अमरजीत चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिकेत शर्मा, बिट्टू तथा नरेश तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















