
👁 45 views Views
दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के हापुड़ जंक्शन पर ठहराव की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण चंद्र प्रकाश गोविल ने रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उनसे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के हापुड़ जंक्शन पर स्थाई ठहराव की मांग की है। इस ट्रेन के स्थाई ठहराव से यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन संख्या 22417 वाराणसी-नई दिल्ली एवं 22418 नई दिल्ली- वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ जंक्शन पर ठहराव ना होने के कारण सैनिकों, यात्रियों, व्यापारियों आदि को परेशानी होती है। ऐसे में सांसद ने इस ट्रेन के ठहराव की मांग की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



















