
👁 46 views Views
हापुड़ में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति व बच्ची घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मोहल्ला चमरी के सामने एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी बच्ची घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल दंपति और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह हादसा मंगलवार को हुआ, जब दिल्ली रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867


















