
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश, शिवभक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को जगह-जगह बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शाम 6:00 बजे तक जारी रहने की उम्मीद है। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि गुरुवार व शुक्रवार को फिर से बारिश होने की संभावना है। कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालु बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए जिन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वही बारिश में पुलिस बल शिवरात्रि के दृष्टिगत मस्तैद दिखाई दिया। संभावना है कि बारिश का सिलसिला मंगलवार आज शाम तक जारी रहेगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



















