
कांवड़ियों के गुम मोबाइल पुलिस ने खोजकर लौटाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड थाना देहात पुलिस ने कांवड़ियों के गुम मोबाइल व हेलमेट खोज कर वापिस दिलाए जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाए आई।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असरा स्थित शिव मंदिर में एक श्रद्धालु का मोबाइल (ओप्पो) एवं दूसरे श्रद्धालु का मोबाइल (पोको) व हेलमेट कहीं गुम हो गये, जिसकी सूचना ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को मिली। इस सूचना पर तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर खोए हुए मोबाइल व हेलमेट को तलाश कर 02 मोबाइल व हेलमेट स्वामी श्रद्धालुओं को सुपुर्द किये गये।
गुम हुए 02 मोबाइल फोन (कीमत करीब 45,000/- रुपये) व हेलमेट (कीमत करीब 2,500/- रुपये) को पाकर दोनों श्रद्धालुओं द्वारा खुशी प्रकट करते हुए थाना हापुड़ देहात पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा व सरहाना की है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















