
शिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने सबली मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रावण कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस बल के साथ श्री सिद्धेश्वर पीठ महादेव सबली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


















