
राजस्थान डिपो की बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में सोमवार की रात मोड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार राजस्थान डिपो की बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर हुसैन के रहने वाले एहसान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एहसान सोमवार की रात बाइक से बुलंदशहर से हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र स्थित मोड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी राजस्थान डिपो की बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी के दौरान जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























