
👁 39 views Views
बुलडोजर कांवड़ बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगी सरकार के कार्यकाल में बुलडोजर कांवड़ यात्रा एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हापुड़ के ब्रजघाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
इसी दौरान बुलडोजर के साथ निकली कांवड़ यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शिवभक्त बुलडोजर कांवड़ के साथ यात्रा करते हुए हापुड़ की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में लोग इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए रुक रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















