
हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कुचेसर चौपला स्थित बिस्मिल्लाह होटल के पास हुए भीषण सड़क हादसे के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित बिस्मिल्लाह होटल के पास 31 जुलाई को यह हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। जानकारी के अनुसार गजरौला के छोया निवासी अनुज सैनी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके साडू राजकुमार निवासी गांव सुल्तानपुर अमरोहा अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक पर सवार होकर 31 जुलाई को हापुड़ से अपने गांव लौट रहे थे कि कुचेसर चौपला के पास अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से कुसुम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















