
गढ़: खादर के रामपुर नयामतपुर में सिख समाज की बैठक, सामाजिक एकजुटता पर हुआ मंथन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ खादर क्षेत्र के ग्राम रामपुर नयामतपुर में सिख समाज की एक आपातकालीन महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ के सिख समाज के दो प्रतिष्ठित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इनमें पूरे देश में प्रसिद्ध सहारा सिलाई मशीन परिवार से एकलव्य सिंह सहारा तथा उद्योगपति रहे सरदार जस्सा सिंह के पौत्र अमरदीप सिंह कलैर शामिल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि कुछ लोग आए दिन अपनी राजनीति चमकाने की दौड़ में उन्हें कभी बाहुबली तो कभी अन्य उपमाओं से संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं समाज के साथ चलने वाला व्यक्ति हूं। आप सभी भली-भांति जानते हैं कि हमारा परिवार हमेशा समाज की लड़ाई लड़ता आया है। प्रधानमंत्रियों से लेकर कई गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तक आपके बीच आपकी समस्याओं को लेकर हमारे बुजुर्ग बुलाते रहे हैं। आज भी हम आपके सेवक हैं। लेकिन किसानों, मजदूरों और नौजवानों का शोषण करने वालों के खिलाफ हम बाहुबली भी हैं।”
अमरदीप सिंह कलैर ने कहा कि हापुड़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के जिम्मेदार परिवारों के साथ उनके परिवार का तीन पीढ़ियों से सामाजिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा है और आगे भी समाज के बीच रहकर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामलों में आज के समय में समाज का बड़ा वर्ग एकलव्य सिंह सहारा के साथ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एकलव्य सिंह समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों को जोड़कर चलने का कार्य करेंगे। उन्होंने जल्द ही सर्व समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित किए जाने की बात कही।
बैठक में वीरेंद्र गिल ने कहा कि खादर क्षेत्र में कोई भी सामाजिक नेता एकलव्य सिंह पर टिप्पणी करने से पहले उनके परिवार के सामाजिक योगदान पर विचार करे, क्योंकि उनके परिवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर अवतार सिंह, सर्जित गिल, हरविंदर सिंह, निर्वैर सिंह, निर्मल सिंह, साहब सिंह, नरेंद्र सिंह, जगशीर सिंह, नब्बू सिंह, रणजीत सिंह, काकू सिंह, रमन गिल, रणदीप सिंह, बलजिंदर सिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG






















