
👁 27 views Views
सपा मुखिया को सीएम बनाने हेतु हरिद्वार से कावड़ उठाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसी न किसी मिन्नत को लेकर भगवान भोले के शिव भक्त हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर लौट रहे हैं जो मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में एक शिव भक्त अनोखी कावड़ के साथ दिखाई दिया जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चित्र लगाया था। नोएडा के गांव करीमपुर के शिव भक्त सतपाल यादव ने बताया कि उसने हरिद्वार से कावड़ उठाई है जिसका उद्देश्य आगामी विधानसभा 2027 में सपा को जीताकर सपा के मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















