
हापुड़ के ट्रैफिक इंतजाम में सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं का योगदान
हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com): भगवान भोले का जलाभिषेक करने हेतु हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालियों की ओर लौट रहे कांवड़ियों का सैलाब सावन माह के दूसरे सोमवार को हापुड़ की सड़कों पर दिखाई दिया। शिव भक्तों के सैलाब को देखकर हापुड़ नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया गया है। हापुड़ में ट्रैफिक संचालन को ठीक-ठाक बनाए रखने के लिए नगर के मुख्य तहसील चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड के साथ-साथ सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सिविल डिफेंस कार्यकर्ता पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर ट्रैफिक संचालन में पूर्ण सहयोग करते हुए दिखाई दिए।
हापुड़ की सड़क सोमवार को बम बम भोले के उद्घोष से गूंज उठी। हर तरफ हर हर महादेव, जय भोले के उद्घोष की गूंज के स्वर कानों में पड़ने से नगर वासी भी जय भोले की कहकर तथा पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का उत्साह वर्धन कर रहे थे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























