
गोवंश का क्षत-विक्षत शव मिला, जंगली जानवर के हमले की आशंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के जंगल में रविवार की सुबह निराश्रित गोवंश का क्षत-विक्षत पड़ा शव देख लोगों ने अंदेशा जताया है कि गोवंश को किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
गांव के लोगों ने बताया कि वह खेतों पर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे निराश्रित गोवंश का शव पड़ा देखा। संभावना है कि शनिवार की रात किसी जंगली जानवर ने गोवंश का शिकार किया है। गोवंश का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग को मामले से अवगत कराया। दूसरी तरफ ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में तेंदुए की आहट है। मामले की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















