

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा शनिवार रात्रि ग्रांड ऑर्किड हॉल में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के लगभग 75 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हॉल में सदस्यों की भारी उपस्थिति से पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विदांशी गुप्ता द्वारा मनमोहक गणेश वंदना से किया गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ, कपल गेम्स एवं अन्य मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आनंद लिया।
तीज महोत्सव का विशेष आकर्षण सास-बहू सम्मान समारोह रहा। परिषद से जुड़े परिवारों की बहुओं के साथ उनकी सासूमाओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। सभी सासूमाओं का सम्मान करते हुए उन्हें तीज की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सासूमाओं ने अपनी बहुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। सास-बहू के इस भावनात्मक मिलन ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन विदांशी जैन गुप्ता द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका रेखा सिंह के साथ सिम्मी गर्ग, मलिका मित्तल, आयुषी अग्रवाल , पारुल अग्रवाल, नेहा गोयल, हिमानी गोयल, यशिका बंसल अन्य महिला सदस्यों ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से इस सुंदर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में परिषद के अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट, सचिव सचिन गुप्ता(लाल पैथ) , कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल, मुदित मोहन चौबे, शुभकामना मंत्री शुभम अग्रवाल , आशीष मित्तल dcm , वैभव गुप्ता पाइप वाले,मयंक मित्तल, शुभम सिंहल (लाला जी) , सोमेन गर्ग विजयंत वाले ,अविन गोयल,डॉ राजेश्वर सिंह, वरुण अग्रवाल, हर्षित गर्ग vsh , के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि परिवारों को आपस में जोड़ने, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने और सास-बहू सहित परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।
विशेष पहल: इस बार एक नहीं, बनीं कई ‘तीज क्वीन’
इस बार युवा शक्ति द्वारा तीज महोत्सव में एक अनूठी एवं सराहनीय पहल की गई। सामान्यतः तीज कार्यक्रमों में किसी एक महिला को ‘तीज क्वीन’ चुना जाता है, लेकिन परिषद ने इस परंपरा से अलग हटकर किसी एक को विजेता न बनाते हुए लगभग 20-25 महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में ‘क्वीन’ का सम्मान प्रदान किया।
किसी को बेस्ट मेकअप, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट स्माइल, बेस्ट हेयरस्टाइल सहित विभिन्न आकर्षक श्रेणियों में सम्मानित कर उपहार प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसी एक महिला को श्रेष्ठ बताने के बजाय हर महिला की खूबसूरती, प्रतिभा और व्यक्तित्व का सम्मान करना था।
परिषद की इस सोच से कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा एवं मंगलमय हो गया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि “हमारी नजर में हर माता और हर बहन अपने आप में एक क्वीन है, इसलिए इस बार किसी एक को तीज क्वीन बनाने के बजाय सभी को अलग-अलग रूप में सम्मानित किया गया।” इस अनूठी पहल की सभी सदस्यों ने जमकर सराहना की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















