
👁 6 views Views
जलभराव से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन, कई दिनों से सड़क पर भरा है पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू भीम नगर में कई दिनों से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से परेशान महिलाओं ने रविवार को सड़क पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से सड़क पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जलभराव के चलते आसपास के लोगों को गंदगी और दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से जल्द जल निकासी कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















