
धौलाना में पत्नी ने पति के सिर पर मारी ईंट, चाय के खोखे पर हुआ विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र से घरेलू विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चाय के खोखे पर हुए विवाद के दौरान महिला ने कथित तौर पर अपने पति के सिर पर ईंट मार दी। घटना में पति घायल हो गया, जिसके बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा।
धौलाना थाना क्षेत्र में चाय के खोखे पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने कथित तौर पर ईंट उठाकर अपने पति के सिर पर मार दी।
पीड़ित पति मध्यप्रदेश निवासी जे के भदौरिया जो धौलाना कस्बे में चाय का कोका चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। घायल पति इसके बाद धौलाना थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस विवाद के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















