
सिंभावली से पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली महिला राजस्थान के बीकानेर में पकड़ी गई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा की रहने वाली एक महिला पाकिस्तान जाने की बात कह कर घर से निकली जिसे शनिवार को राजस्थान में एजेंसियों ने पकड़ लिया। इसके बाद शनिवार को एटीएस व अन्य केंद्रीय एजेंसियां सिंभावली थाने पहुंची। अधिकारियों ने महिला और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर नहीं है। महिला के पाकिस्तान या किसी आतंकी संगठन नेटवर्क से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। महिला पाकिस्तान जाने की जिद क्यों कर रही है? यह समझ से परे है।
अमजद कबाड़ का कार्य करते हैं जिनके पिता इस्तियाक गन्ना क्रेशर चलाते हैं। अमजद की पत्नी तबस्सुम कुछ महीनों से पाकिस्तान जाने की जिद कर रही थी। वह मंगलवार की सुबह चुपचाप पाकिस्तान जाने के लिए निकली। राजस्थान के बीकानेर में महिला पकड़ी गई जिसके बाद टीम उसे लेकर सिंभावली पहुंची जहां महिला से दो घंटे तक पूछताछ की। टीम ने उसके घर से निकलने से लेकर बीकानेर पहुंचने तक पूरी जानकारी हासिल की।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















