
बाबूगढ़ के मुख्य चौराहे पर दुकान के पास दिखा अजगर का बच्चा, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित मुख्य चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शनिवार की रात एक दुकान के पास अजगर का बच्चा दिखाई दिया। सरकारी ट्यूब वेल के समीप अजगर के बच्चे को देखकर दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग कर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। सभी ने सावधानी बरतते हुए अजगर के बच्चे को सुरक्षित तरीके से एक कट्टे में बंद किया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
अजगर के बच्चे को सुरक्षित पकड़कर छोड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















