
पिलखुवा: ट्यूबवेल पर चोरी से किसान को 80 हजार का नुकसान
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने ग्राम प्रतापपुर निवासी सोनू पुत्र सलामुद्दीन की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने खेत जोतने में इस्तेमाल होने वाली रोटरी चुरा ली और फरार हो गया। इस दौरान पीड़ित को करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने बताया कि वह 7 अगस्त के दोपहर लगभग 3:30 बजे ट्यूबवेल पर मुंजी के खेत में पानी लगाने के लिए गया था तो उसने देखा कि वहां का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो ट्यूबवेल के कमरे में रखी रोटरी गायब थी जिसके बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















