
बाबूगढ़ के मुख्य चौराहे पर सब्जी की दुकान के पास दिखा अजगर का बच्चा, लोगों में मची हलचल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित मुख्य चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक सब्जी की दुकान के पास अजगर का बच्चा दिखाई दिया। सरकारी टैबलेट के समीप अजगर के बच्चे को देखकर दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने सावधानी बरतते हुए अजगर के बच्चे को सुरक्षित तरीके से एक कट्टे में बंद किया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अजगर के बच्चे को सुरक्षित पकड़कर छोड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















