
बाबूगढ़: 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्रधानाचार्य गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस छात्रा के पिता की तहरीर पर महेश चंद्र शर्मा व राजकुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। 15 साल की बेटी को 9 जुलाई को प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला आनंद लोक त्यागी नगर हापुड़ ने अपने कमरे में बुलाया और उसे चॉकलेट देने के बहाने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। अगले दिन फिर से प्रधानाचार्य ने छात्रा को बुलाया और नए कपड़े दिलाने का ऑफर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं 20 जुलाई को प्रधानाचार्य को कॉलेज प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















