
👁 43 views Views
पिलखुवा: दबंगों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है जो मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है जब कुछ युवकों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इस दौरान क्षेत्रवासियों व राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















