
दिन हो या रात शिव भक्तों की सेवा व सुरक्षा में हापुड पुलिस मुस्तैद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के विभिन्न थानों की पुलिस न दिन देख रही है और न ही रात,बस पुलिस का एक लक्ष्य है कि शिव भक्तों की सेवा में मुस्तैद रहना और उन्हे सेवा व सुरक्षा मुहैया कराना।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत हापुड़ पुलिस द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद व कांवड़ मार्गों, शिविरों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा को सर्वाधिक प्राथमिकता दे रही है।
बता दें कि शिव भक्त कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे है और यह क्रम बढ़ता ही जा रहा है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















