
40 करोड़ से 25 किमी लम्बे वैटकुटी-बहादुरगढ़ से पूठ मार्ग का होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ में स्थित वैठकुटी-बहादुरगढ़ से पूठ मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। 25 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए करीब 40 करोड रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। सड़क के चौड़ीकरण से करीब 10 गांव के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि यह मार्ग कई प्रमुख गांव को जोड़ता है। वैठ, लुहारी, नंगली, कनोर, डहरा रामपुर, गंदू नगला, बहादुरगढ़, भदस्याना, नानई, आलमनगर और वैठ समेत आसपास के कi गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















