
हापुड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से कांवड़ यात्रा मार्ग पर निगरानी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने हेतु हापुड मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसकी मदद से पुलिस व प्रशासन चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे है।
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराएं जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष में पहुंचे और कावंड यात्रा मार्गों पर निगरानी हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग व फुटेज को चैक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।
बता दे कि जनपद हापुड से होकर अपने-अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए हरिद्वार व बृजघाट से कांवडियों का पहुंचना शुरू हो गया है।कांवड़ मार्गो पर पुलिस दिन रात गश्त कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















