
जीएस विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): फार्मेसी बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम विद्यार्थियों को साइबर विशेषज्ञ ने दिए सुरक्षित डिजिटल जीवन के व्यावहारिक टिप्स डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पिलखुवा में फार्मेसी बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्र छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के नए नए तरीकों से अवगत कराना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ दीपक ने कहा कि इंटरनेट और डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधियों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को फिशिंग लिंक फर्जी कॉल सोशल मीडिया फ्रॉड यूपीआई धोखाधड़ी ओटीपी शेयरिंग डिजिटल अरेस्ट फर्जी जॉब ऑफर तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।
शालिनी यादव ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता एटीएम कार्ड ओटीपी पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा सभी डिजिटल खातों में मजबूत पासवर्ड और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञ ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर डॉ0 मंजुल प्रताप, हिम्रादी कलिता, रविकांत शर्मा शिवम आकाश् रवि सहित जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग विभाग के शिक्षकगण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















