
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला संगठन द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष राज्य दर्जा राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी एकता गुप्ता रही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई दी। इस कार्यक्रम में अधिकांश हापुड़ की महिलाओं ने भाग लिया। संस्था के संस्थापक नरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं संरक्षिका सुशील अग्रवाल एवं प्रमिला अग्रवाल ने सभी बहनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।
पारंपरिक परिधान एवं 16 श्रृंगार से सुसज्जित होकर सभी महिलाओं ने गीत मल्हार नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम में समा बांध दिया। जिला अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा ऐसे कार्यक्रम सभी के अंदर उर्जा का नवसंचार करते हैं। मंत्री पूनम गुप्ता ने कहा तीज त्योहार से ही हमारी भारतीय संस्कृति सुदृढ़ होती है। कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन ममता अग्रवाल, गीतिका सीमा मीणा एवं गीता ने किया। बहनों ने छोटी-छोटी हास्य एवं उपदेश दायक नाटिकाओं से सभी का मनोरंजन किया नृत्य मल्हार भजन झूले के साथ सभी बहनों ने चटपटी चाट एवं सुमधुर भोजन का आनंद लिया।
विभिन्न खेलों में अनेकों उपहार भी बहनों ने जीते। इस कार्यक्रम में बिजनौर की पूर्व महापौर लीना सिंगल हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर पूर्व चेयरमैन मालती भारती एलेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य आराधना बाजपेई एवं देव नंदिनी अस्पताल की संचालिका डॉक्टर विमलेश शर्मा भी उपस्थित रही। संस्था में कार्यकारिणी सदस्य निम्न उपस्थित रहे नीरू मित्तल neera अग्रवाल बाबी जिंदल मंजू गोयल दीपा महेश्वरी उमा गर्ग रश्मि जिंदल पारुल जिंदल पारुल अग्रवाल दीपशिखा कल्पना रचना अग्रवाल रेनू अग्रवाल शोभा मनीषा अमिता भवनीता ममता अग्रवाल सेकंड करुणा मधु गर्ग डॉली सिंगल राखी गर्ग आदि उपस्थिति रही।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















