
👁 3 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com):
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध निर्माण के भवनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2024 तक के जनपद हापुड़ में अवैध भवनों की संख्या 8291 बताई गई है। इस अवधि के बाद तो अवैध निर्माण को देखते हुए संख्या दोगुनी हो गई हो तो कोई ताज्जुब नहीं होगा।
हापुड़ की नई शिवपुरी में प्रॉपर्टी के दलाल राजकुमार रहते हैं जिनके बराबर में दो बंगले निर्मित हो रहे हैं जिनके पीछे हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कारिंदो की सांठगांठ है। भवन निर्माण से सरकार को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देकर प्राधिकरण के दोषी कारिंदों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।




















