
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित दिनेश नगर में ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला के साथ मारपीट करने और चाकू से हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि फ्लैट के बाहर पड़ोस में रहने वाली एक महिला, उसकी बहन और एक अज्ञात युवक से किसी बात को लेकर भारती निवासी दिनेश नगर की कहासुनी हो गई। 1 अगस्त की शाम वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान अज्ञात व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर उनकी ओर दौड़ा लेकिन आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह पीछे हट गया। आरोपियों पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




















