
👁 8 views Views
पिलखुवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती अस्पताल के पास रविवार की देर रात एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
मामला रविवार की रात का है जब युवक सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















