
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक होटल के पास 61 वर्षीय वृद्ध की बाइक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान 61 वर्षीय महावीर निवासी गांव हिम्मतपुर थाना सिंभावली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महावीर सोमवार को बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर होटल किंग के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी आई एक बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रह कर दिया। हादसे के दौरान घायल हुए बुजुर्ग को मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















