, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): यह भारतीय और सनातन संस्कृति में आस्था का ही प्रतीक है कि इस कोरोना काल में लोग जगह-जगह हवन करके वायुमंडल के शुद्धिकरण में जुटे हैं।
हापुड़ के पास के गांव काठीखेड़ा में प्राचीन श्री चंडी मंदिर है। चंडी मंदिर पर रविवार को वैदिक मंत्रों के साथ हवन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हवन स्थल पर पहुंचकर जड़ी-बूटियों व देशी घी से मिक्स सामग्री की आहुतियां डाली और प्रभु से विश्व को कोरोना मुक्त करने की मांग की।
























