
गुरुपूर्णिमा29 जुलाई दिन बुधवार को लाभकारी मंत्र,पूजन विधि जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय से ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया ज्योतिषशास्त्र एवं पंचांग के अनुसारआषाढ़ शुक्ल गुरु पूर्णिमा दिन बुधवार 29 जुलाई को शास्त्रोक्त हैं! इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता हैं !पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 28 जुलाई दिन मंगलवार को सायं 6बजकर 18बजे से 29 जुलाई रात्रि 8बजकर 05बजे तक समाप्त हो रहा हैं !गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है।इस दिन गुरु,आचार्य, माता-पिता और ज्ञान देने वाले सभी व्यक्तियों का सम्मान किया जाता है।गुरु पूजन, भगवान विष्णु की पूजा, दान, जप और सत्संग का विशेष महत्व हैं !अपने सद्गुरु तथा भगवान विष्णु की उपासना का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विनम्रता से गुरु का पूजन करने से ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती हैं ! ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीला या सफेद वस्त्र धारण करें !भगवान विष्णु एवं महर्षि वेदव्यास का चित्र/प्रतिमा यदि संभव हो तो गुरु का चित्र या चरण पादुका चौकी पर रख कर भगवान गणेश का स्मरण करें।कलश स्थापना करें तथा दीपक जलाएं।भगवान विष्णु, महर्षि वेदव्यास और अपने गुरु का ध्यान करें।चंदन,अक्षत,पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।यदि गुरु उपस्थित हों तो उनके चरण स्पर्श कर वस्त्र,फल,दक्षिणा या अपनी श्रद्धानुसार गुरु-दक्षिणा अर्पित करें।श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें या 15वें अध्याय का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।गुरु, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें।भगवान विष्णु का पूजन एवं नामस्मरण करें।गरीबों को अन्न, फल, वस्त्र और दक्षिणा का दान दें।सात्त्विक भोजन करें और यथासंभव क्रोध, असत्य तथा नकारात्मक विचारों से बचें।गुरु का अनादर या अपमान न करें।तामसिक भोजन, नशा और हिंसा से दूर रहें।किसी की निंदा या कटु वचन न बोलें।
विशेष मंत्र
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
ॐ गुरवे नमः।
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























