
गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग के साथ दांतों से गाड़ी खींचकर भक्त लाया कांवड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी पहुंचे एक भक्त को देख सभी दातों तले उंगली चबा बैठे। दरअसल हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले इस भक्त का तरीका कुछ अलग है जो दातों से गाड़ी खींचकर हरिद्वार से हापुड़ पहुंचा। श्रद्धालु के हापुड़ पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश ठाकुर ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए एक श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव छज्जूपुर अंडारे महादेव तक यात्रा कर रहा है। इस यात्रा में नरेंद्र, मोना बाबा आदि श्रद्धालु शामिल है। यात्रा में भक्त गाड़ी में रस्सी बांधकर उसे अपने दांतों से खींच रहा है। हरिद्वार से हापुड़ तक का सफर तय करने के बाद अपने संकल्प को लेकर श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ रहा है। इस कठोर यात्रा को देखने वाले भी श्रद्धालु की भक्ति और उसके संकल्प की प्रशंसा कर रहे हैं। भगवान भोले को गाड़ी की छत पर बैठाकर जल लाकर श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करेंगे। 8 जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























