हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ आरपीएफ द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन आरपीएफ स्टाफ ने एक बिछड़े हुए बेटे को उसकी मां से मिलाया है। शाहजहांपुर निवासी खुशनवाज पुत्र शमशुद्दीन 28 मई को घर से कहीं चला गया था जोकि शनिवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिला।
जब रेलवे स्टेशन स्टाफ ने खुशनवाज से पूछताछ की तो उसने पहले बताया कि वह बरेली का है लेकिन जब बाद में शाहनवाज से फिर पूछा गया तो उसने असलीयत बताई और कहा कि वह बरेली का नहीं बल्कि शाहजहांपुर का है। इसके बाद स्टाफ खुशनवाज को लेकर शाहजहांपुर पहुंच गया और उसकी मां से खुशनवाज को मिलवाया। हापुड़ आरपीएफ स्टाफ द्वारा किए गए इस कार्य को सराहा जा रहा है।
कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320
























