
16 सवारियों से भरी प्राइवेट बस में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्थित गांव आलमनगर के पास सवारों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मामले की सूचना मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
सीएफओ हापुड़ अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की तड़के करीब 3:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही प्राइवेट बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग गढ़मुक्तेश्वर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में 16 यात्री सवार थे। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























