
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट गाइड कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट गाइड कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा, ध्वज गीत, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), गांठें (Knots), अनुशासन, टीम भावना तथा सेवा कार्यों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों में मोहित कुमार और मोनिका द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के सिद्धांतों, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सेवा का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अनुशासन, सहयोग तथा नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने अपने संबोधन में कहा कि “स्काउट-गाइड कार्यक्रम विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम का विकास करता है।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “स्काउट गाइड प्रोग्राम एक सह पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं बल्कि अनुशासन सेवा आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। हमें प्रसन्नता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हमारे विद्यालय में किया जा रहा है।”
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























