
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ब्लैक स्पाट खत्म करे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।जिसके अनुसार निजामपुर क्षेत्र में NHAI द्वारा फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को नीचे उतरने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यातायात का प्रवाह अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।
ततारपुर क्षेत्र के संबंध में NHAI को निर्देशित किया गया है कि विस्तृत सर्वेक्षण कराकर उपयुक्त डिजाइन तैयार किया जाए, जिससे ततारपुर गोल चक्कर पर दुर्घटना संभावित टकराव बिंदुओं (ब्लैक स्पॉट) को समाप्त किया जा सके तथा यातायात को निर्बाध एवं सुचारू बनाया जा सके।
उपैड़ा क्षेत्र में NHAI द्वारा एक्सेस कंट्रोल एवं एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है। इस अंतर्गत आधुनिक कैमरे एवं निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी। आगामी 6 माह में इस कार्य के प्रारम्भ होने की संभावना है, जिससे यातायात प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा तथा ट्रैफिक का प्रवाह काफी हद तक सुधरेगा।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























