
अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए मतदान 6 अगस्त को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव 6 अगस्त को हापुड़ के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में होगा। महासभा के 5837 आजीवन सदस्य महासभा के लिए प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान,कनिष्ठ उपप्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उपमंत्री, कनिष्ठ उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष लेखा निरीक्षक, उपलेखा निरीक्षक व प्रबंध समिति के 21 सदस्य का चुनाव करेंगे।
चुनाव अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसमें 6 अगस्त को मतदान और सात अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव में 5837 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। अग्नवाल महासभा के चुनाव अधिकारी गौरव प्रकाश ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन 24 जुलाई को होगा। 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्रों का वितरण होगा। इसके बाद 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की वापसी और नामांकन पत्रों की जांच 29 जुलाई को होगी। 30 जुलाई को अंतिम प्रत्याशी सूचा का प्रकाशन किया जाएगा। जबकि 6 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आर्य कन्या पाठशाला में मतदान होगा, जबकि 7 अगस्त को सुबह दस बजे से मतगणना शुरू होगी।
मतगणना समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अपरिहार्य परिस्थितियों में निर्वाचन कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन किया जा सकता है। अग्रवाल महासभा के चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























