
हापुड़: नालों में जमा गंदगी, लापरवाहों पर हो कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित चौराखी के बाहर नालों में गंदगी जमा है जिस वजह से इलाके में जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है। कुछ तो लोगों की लापरवाही और कुछ अधिकारियों व ठेकेदार का ढिलमुल रवैया लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। यहां स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बदबू, गंदगी का सामना करना पड़ रहा है जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। श्रद्धालु, क्षेत्रवासियों ने नालों की सफाई की मांग की है।
हापुड़ की स्वर्गश्रम रोड पर स्थित चौराखी के बाहर नालों में गंदगी जमा है। नालों की समय पर सफाई न होने की वजह से लोग बेहद परेशान है। वहीं बारिश के मौसम में तो जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है। नालों की सफाई समय-समय पर कराई जाए। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर नालों की सफाई क्यों नहीं कराई गई?
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























