हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर शनिवार को मनाई। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने चौधरी साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा भारतीय राजनीति में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर तेजपाल प्रमुख, मदन चौहान, राकेश यादव, भूषण त्यागी, अनिल आजाद, पुरुषोत्तम वर्मा आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941


























