
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में बच्चों ने seed ball बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चो ने नीम , पीपल , वट, जामुन आदि के बीज का seed ball बनाया। प्रधानाचार्या पूनम कौशिक ने कहा कि यही छोटे छोटे प्रयास बच्चो के अंदर एक बड़ी जिम्मेदारी का रूप लेते है। बच्चे आज seed ball बनाकर इस कार्य को आगे बढ़ा रहे है और भविष्य में इस पर्यावरण हित कार्य का नेतृत्व भी करेंगे। विज्ञान अध्यापक गौरव कौशिक ने बताया कि पृथ्वी तभी सुरक्षित है जब पृथ्वी पर जीवन जीने के लिए सभी घटक मौजूद हो। उसमें सबसे महत्वपूर्ण घटक है पेड़। पेड़ लगाएंगे तो जलवायु परिवर्तन नहीं होगा और ग्लोबल वार्मिंग से बचे रहेंगे। बच्चो ने बढ़चकर जिम्मेदारी समझते हुए seed ball बनाई और फिर आस पास के क्षेत्र में seed ball को खाली स्थान में दूर दूर फेंका और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्य में अक्षित ,यश ,दीपक ,रितिका ,पैरी ,राधिका ,सोनी ,भावना ,लविश ,निशांत,निधि,जिगर, अर्जुन आदि छात्र – छात्राओं ने सहयोग किया।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























